फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Collectorate attempted self-immolation.

दंपति ने किया कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास

Thu, 08 Sep 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 08 Sep 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
Collectorate attempted self-immolation.
कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

दबंगों पर कृषि भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए धौलाना निवासी दंपति ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट मुख्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। मौजूद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और कोतवाली ले आयी। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


कब्जा करने वालों में एक जिला पंचायत सदस्य पति भी शामिल है। धौलाना निवासी तेजपाल का आरोप है कि गांव में उसकी करीब 7 बीघा कृषि भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इनमें एक जिला पंचायत सदस्य पति भी शामिल है। वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुका है,
विज्ञापन


लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अब दबंग इस भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। समस्या का समाधान न होने से क्षुब्ध तेजपाल ने अपनी पत्नी राजवती के साथ बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दे रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी के अनुसार लगभग 11 बजे दंपति केरोसिन की केन के साथ पहुंचा। जैसे ही दंपति ने केन निकालकर अपने ऊपर डालने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। कोतवाली निरीक्षक यशवीर सिंह मौके पर पहंचे और इनको कोतवाली ले आए।

वहां दंपति का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है। इसके बाद दंपति को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा से मिलवाया गया। उन्होंने धौलाना एसडीएम एसपी सिंह को मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।


धौलाना एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। हालांकि यह मामला एडीएम कोर्ट में लांबित है। कोर्ट के जो भी आदेश होते हैं, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed