{"_id":"3416327deaf50e413aa6fda781d71934","slug":"cold-death-aged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से वृद्ध की मौत
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ खादर के अब्दुल्लापुर के वृद्ध मजदूर की रविवार रात ठंड से मौत हो गई। मजदूर सुबह अपनी झोपड़ी में मृत मिला।
बेटों का कहना है कि उसे सर्दी लग गई थी। बता दें कि जिले में अब तक साल लोगों की ठंड से जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन उनकी मौत का कारण बीमारी बता रहा है।
अब्दुल्लापुर गांव में रहने वाला 68 वर्षीय बुद्धन सिंह मजदूरी करता था। वह रविवार रात को अपनी झोपड़ी में सोया हुआ था, लेकिन सुबह परिजनों को मृत मिला। उसके बेटों रामचरण, मनीराम, डालू और किशन का कहना है कि उनके पिता को सर्दी लग गई थी।
बुद्धन गरीबी के कारण अपना पक्का मकान तक नहीं बना पाया था। जिले में अब तक ठंड से सात लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि उनकी बीमारी के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश मंत्री ने अलाव जलवाने को कहा
प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने सर्दी से बचाव के लिए गरीब-निराश्रितों को कंबल बांटने और गांवों में अलाव जलवाने के लिए तहसील प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अगर ठंड से मौत होने पर मृतक आश्रित परिवार को शासन स्तर से आर्थिक मदद दिलाने में कोई लापरवाही हुई तो संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
अफसरों का कहना है मंत्री के आदेशों का पालन कराया जाएगा। गरीब और असहाय लोगों की प्रशासन हर संभव मदद करेगा।