{"_id":"65c267d0ba98dac9480f1836","slug":"co-inspection-of-police-station-hapur-news-c-306-1-gha1001-104628-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मालखाने में जंग खा रहे शस्त्र, सीओ हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मालखाने में जंग खा रहे शस्त्र, सीओ हुए नाराज
Tue, 06 Feb 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। मंगलावर को सीओ ने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान माल खाने में बुरी दशा में रखे जंग खाए शस्त्रों को देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी शस्त्रों का सही ढंग से रखने के आदेश दिए।
मंगलवार को सीओ आशुतोष शिवम थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाने में खड़े वाहनों के निस्तारण के बारे में जानकारी की। उन्होंने कंप्यूटर रूम, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माल खाने के निरीक्षण में कुछ शस्त्रों को बेतरतीब ढंग से रखा देखा, जिन पर जंग भी लगा हुआ दिखाई दिया। जिसे देख सीओ नाराज हो गए, उन्होंने कहा कि शस्त्रों व दस्तावेज को ढंग से रखा जाए। सीओ ने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों से उचित व्यवहार किया जाना चाहिए, आंगतुक कक्ष में बैठने और पेयजल की सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव को लेकर गांव-गांव में गश्त करें, शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।