फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CM Yogi will hold a public meeting in Kheda village hapur on tuesday

CM Yogi in Hapur: सिखेड़ा गांव में आज सीएम योगी करेंगे जनसभा, दो बजे पहुंचेंगे जनसभा स्थल; कड़ी रहेगी सुरक्षा

Tue, 09 Apr 2024 01:03 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Apr 2024 01:03 AM IST
सार

सीएम की रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को फोन से संपर्क करने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी रैली में आने की अपील की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। 

विज्ञापन
CM Yogi will hold a public meeting in Kheda village hapur on tuesday
मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गांव सिखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर उनका हेलीपैड बनाया गया है, इसलिए वह हाईवे से कार के माध्यम से हेलीपैड पर जाएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट मांग रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट मांगने के लिए दोपहर करीब दो बजे आ रहे है। जनसभा के दौरान वह करीब एक घंटे तक यहां रुकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को फोन से संपर्क करने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी रैली में आने की अपील की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। सीएम के लिए हेलीपैड दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे एक खेत में बनाया गया है जिसकी सभा स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी है। वहां से वह अपनी कार के काफिले से जनसभा स्थल तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम पर एक नजर
दोपहर 2 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर रामपुर के रठौंडा से प्रस्थान करेगा
दोपहर 2: 40 बजे सिखेड़ा गांव में हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर का आगमन
दोपहर 2: 50 बजे कार द्वारा जनसभा के लिए रवाना
दोपहर 2: 50 बजे जनसभा में स्वागत
दोपहर 3: 50 बजे जनसभा से हेलीपैड के लिए रवाना
दोपहर 3: 55 बजे हेलीपैड पर आगमन
दोपहर 4: 00 बजे हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed