फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cm Yogi Hapur Visit Chief Minister gifted projects worth Rs 135 crore to district

Cm Yogi Hapur Visit: मुख्यमंत्री ने जिले को 135 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी, कहा- विकास के रास्ते पर यूपी

Tue, 17 Oct 2023 04:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आठवीं बार हापुड़ आए। सीएम का हेलीकॉप्टर दोपहर में आनंद विहार स्थित मैदान में उतरा। यहां भाजपा के तमाम नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
Cm Yogi Hapur Visit Chief Minister gifted projects worth Rs 135 crore to district
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर हापुड़ के आनंद विहार स्थित मैदान में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान 135 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इससे पहले बुलंदशहर में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

विज्ञापन

दलित सम्मेलन को संबधोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के भाव से कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। इस सरकार में सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश विकास की पटरी पर है। 

मुख्यमंत्री हापुड़ में एक घंटा 20 मिनट रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आठवीं बार हापुड़ आए। सीएम का हेलीकॉप्टर दोपहर में आनंद विहार स्थित मैदान में उतरा। यहां भाजपा के तमाम नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री आनंद विहार स्थित मैदान में पहुंचे। सीएम करीब एक घंटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 135 करोड़ की लागत वाली 109 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल को रेड जोन घोषित किया है। कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर तक की परिधि में कोई भी ड्रोन या मानव रहित वायुयान प्रणाली को प्रतिबंधित किया गया है। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आसपास के भवनों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। हेलीपेड से लेकर जनसभा स्थल तक एक एएसपी, आठ सीओ, 50 निरीक्षक, 150 उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल 200, कांस्टेबल 300, यातायात पुलिस 150, पांच पीएसी कंपनी के जवान मुस्तैद रहे। जहां-जहां मुख्यमंत्री पहुंचेंगे, उन स्थानों पर बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करेगी।

विज्ञापन

स्कूलों में अवकाश किया घोषित
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को जिले के समस्त बोर्ड के प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। परिषदीय स्कूलों में माह के तृतीय मंगलवार को होने वाली संकुल बैठक अनिवार्य रूप से संपन्न हुई। डीआईओएस व बीएसए ने इस संबंध में पहले ही आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed