Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CM Yogi arrived today to inspect the Garh Ganga fair site

हापुड़: गढ़ गंगा मेला स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियों का जायजा लिया

Sat, 14 Nov 2026 01:17 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 14 Nov 2026 01:17 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हापुड़ के दौरे पर रहे। सीएम अधिकारियों के साथ बैठक की और मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन
CM Yogi arrived today to inspect the Garh Ganga fair site
मुख्यमंत्री ने लिया कार्तिक मेले की तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेला स्थल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले यहां लगे स्टॉल देखे। इसके बाद गंगा तट पर पहुंचकर आरती की। अमरोहा और हापुड़ जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के रास्तों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। मेले में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मेले में बनेगा बड़ा अस्पताल, मिलेगा उपचार
कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को 24 घंटे उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्य मेले में बड़ा अस्पताल बनेगा। साथ ही चार सेक्टर में अस्थाई अस्पताल तैयार होंगे। इन मेलों में 12 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही अलग अलग सेक्टर में 12 एंबुलेंस भी रहेंगी।


मुख्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए 10 बेड का अस्पताल बनाया गया है। इसमें चार चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट, दो एलटी और सब ऑर्डिनेट स्टाफ सेवा देगा। इसके अलावा मेरठ सेक्टर में चार चिकित्सक तैनात किए गए हैं। इसमें हर शिफ्ट में दो चिकित्सक और एक पैरामेडिकल स्टाफ सेवा देगा।

ब्रजघाट सेक्टर में दो चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे, साथ ही फार्मासिस्ट और सब ऑर्डिनेट स्टाफ और एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। गंगा सैक्टर में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक सब ऑर्डिनेट स्टाफ रहेगा। खच्चर सेक्टर में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक अन्य स्टाफ मौजूद रहेगा। इन सभी सेक्टर में एक एक एंबुलेंस भी रहेगा। साथ ही नक्का कुआ समेत जरूरत वाले स्थानों पर भी एंबुलेंस तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed