Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CM Yogi Adityanath arrive in Garh on Sunday to review Ganga Mela

कार्तिक मेला: आज मुख्यमंत्री योगी पहुंचेंगे गढ़, करेंगे गंगा मेले की समीक्षा; तैयारियों में जुटे अधिकारी

Sun, 26 Oct 2025 02:01 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 02:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में एक अस्पताल के उद्घाटन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां उनके पहुंचने का समय 11.30 बजे है। इस कार्यक्रम को समाप्त करने के बाद उनका हापुड़ के गढ़ में लगने वाले कार्तिक मेला स्थल पर पहुंचने का कार्यक्रम है। 
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath arrive in Garh on Sunday to review Ganga Mela
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हापुड़ स्थित गंगा तट पर लगने वाले एतिहासिक कार्तिक मेले की तैयारियों के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गढ़ मेला स्थल पहुंचकर इसकी समीक्षा करेंगे। मेला स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वह मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी करेंगे। इस संबंध में सूचना आने के बाद अधिकारियों ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गंगा मेला स्थल पर ही हेलीपैड बनाया जा रहा है। हालांकि सीएम के आने की सूचना को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में एक अस्पताल के उद्घाटन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां उनके पहुंचने का समय 11.30 बजे है। इस कार्यक्रम को समाप्त करने के बाद उनका हापुड़ के गढ़ में लगने वाले कार्तिक मेला स्थल पर पहुंचने का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावना है कि करीब एक बजे मुख्यमंत्री मेला स्थल पर पहुंचेंगे। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मेला स्थल पर हेलीपेड बनने का कार्य देर शाम से ही शुरू हो गया है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री मेले की तैयारियों की समीक्षा के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर समेत आला अधिकारी गंगा मेले में जुटे थे। डीएम ने रात में ही मेले की समीक्षा बैठक बुलाई और अधिकारियों को निर्देशित किया। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, हालांकि उनके आधिकारिक प्लान अभी तक नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed