फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cloudy in the morning, sunshine in the afternoon

Hapur News: सुबह छाए बादल, दोपहर बाद खिली धूप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Cloudy in the morning, sunshine in the afternoon
उमर भरी गर्मी में बाजार जातीं महिलाएं।   - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर लोग गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन बारिश न होने के कारण लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। रविवार सुबह भी आकाश में काले बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन मेघ बिन बरसे ही निकल गए। दोपहर के बाद धूप भी खिल उठी। हालांकि अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम में रोजाना ही बदलाव देखने को मिल रहा है और तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है, लेकिन इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार सुबह आकाश में बादल छा जाने के बाद भी उमस भरी गर्मी का असर जारी रहा। धूप न होने के बाद भी घरों से बाहर निकलने पर लोगों के पसीने छूटते रहे। बादलों को देखकर लोगों को बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन


बादल छा जाने के बाद अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दोपहर बाद बादल छटने के बाद धूप भी खिल उठी और लोगों का पसीना निकाल दिया। धूप के प्रकोप से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराते रहे। रविवार को अवकाश होने के चलते सड़कों पर भी गर्मी के कारण चहल पहल कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जो शनिवार के मुकाबले तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया है। जल्द ही प्री मानसून की दस्तक होने की संभावना है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed