फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   City's Power Supply Cut Off for Four Hours Due to Storm and Rain

Hapur News: आंधी-बारिश के कारण चार घंटे गुल रही शहर की विद्युत आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
City's Power Supply Cut Off for Four Hours Due to Storm and Rain
गांव दतियाना के जंगल में आंधी के दौरान खेत में गिरा बिजली का खंभा। संवाद
हापुड़। आंधी और बारिश के कारण शुक्रवार की रात चार घंटे के लिए शहर से लेकर देहात तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। जगह-जगह फाल्ट होने के कारण पांच ट्रांसफार्मर भी फुंक गए। इसके अलावा 10 स्थानों पर खंभे टूटे व उखड़ गए। वहीं, जगह-जगह तार भी टूटने से ऊर्जा निगम को लाखों का नुकसान हुआ। शनिवार को दिन में मरम्मत कार्य के चलते कई बिजली घर से जुड़े फीडरों को करीब दो घंटे तक बंद रखना पड़ा। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब 20 मिनट बाद हवा की रफ्तार कम हुई लेकिन हल्की बूंदाबांदी जारी रही। रात करीब 10 बजे अचानक आंधी चली। साथ ही तेज बारिश भी हुई। आंधी और तेज बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। देर रात करीब एक बजे जाकर शहर के कुछ इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी, लेकिन रामपुर रोड बिजली घर क्षेत्र में दो, आनंद विहार बिजली घर क्षेत्र में एक, दिल्ली रोड बिजली घर क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर फुंक गए।
विज्ञापन

आंधी और बारिश रुकने के बाद आनंद विहार, प्रीत विहार, दिल्ली रोड, टाउन हाल, रामपुर रोड से जुड़े इलाकों में आपूर्ति सुचारू हो गई। जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंके, विद्युत खंभे टूटे और तार टूटे उनके फीडरों को बंद कराकर रात्रि में करीब एक घंटे तक काम चला। इसके चलते 20 से अधिक मोहल्लावासियों को परेशानी हुई। इसके अलावा देहात क्षेत्र के जसरुपनगर, मोदीनगर रोड, बाबूगढ़, वझीलपुर, धीरखेड़ा, कैली, अजराड़ा बिजली घर से जुड़े इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते रात्रि में करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार की सुबह मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। फुंके हुए ट्रांसफार्मर, टूटे तार और खंभों की मरम्मत कराई गई। इसके चलते दिन में भी दो घंटे तक अतिरिक्त आपूर्ति को बंद रखना पड़ा। वहीं, मरम्मत कार्य के चलते पानी और विद्युत आपूर्ति को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ा।
मामले में अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र का कहना है कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर ट्रांसफार्मर, खंभे और तारों को बदलवाया गया है। जिले में आपूर्ति पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। समय रहते आपूर्ति को सुचारू कराया गया है।
50 हजार से अधिक की आबादी हुई परेशान
शहर के मोहल्ला लज्जापुरी, हर्ष विहार, चमरी, शंभुपुरा, आर्य नगर, जवाहर गंज, कलक्टर गंज, रेलवे रोड, श्रीनगर, शिवपुरी, त्यागी नगर, पटेल नगर, आवास विकास कॉलोनी, प्रीत विहार, कोटला मेवतियान, कोटला सादात, फूलगढ़ी, मजीदपुरा, रफीकनगर, निवाजीपुरा, सैनी नगर, राजीव विहार, कविनगर, मीनाक्षी रोड, गोपीपुरा, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार आदि मोहल्लावासियों को रात्रि में आपूर्ति को लेकर अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
जंगल की लाइन रातभर रही बंद
गांव दत्तियाना से छतनौरा के जंगल में करीब छह विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। गढ़ डिविजन के दतियाना बिजली घर से जुड़े इलाके में खंभे व तार टूटने से पूरी रात और शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे तक जंगल की लाइन बंद रही। इस कारण नलकूपों का संचालन नहीं हो सका। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता महेश शर्मा ने बताया कि तीन खंभों वाले दो जोड़ों के विद्युत खंभों की शनिवार को मरम्मत कराई गई। खराब हुए ट्रांसफार्मर को भी बदलवाया गया है।

आंधी से बागवानी को भी नुकसान
आंधी से आम की बागवानी को भी नुकसान है। गढ़ और बहादुरगढ़ क्षेत्र में आम के काफी बाग हैं। ऐसे में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से आम की फसल को काफी नुकसान बताया जा रहा है। बाग के मालिक रहमान ने बताया कि अभी तक आंधी न आने से आम की इस वर्ष बेहतर उत्पादन की संभावना जताई रही है लेकिन बुधवार शाम और रात आई आंधी से काफी नुकसान हुआ है।

गांव दतियाना के जंगल में आंधी के दौरान खेत में गिरा बिजली का खंभा। संवाद

गांव दतियाना के जंगल में आंधी के दौरान खेत में गिरा बिजली का खंभा। संवाद

गांव दतियाना के जंगल में आंधी के दौरान खेत में गिरा बिजली का खंभा। संवाद

गांव दतियाना के जंगल में आंधी के दौरान खेत में गिरा बिजली का खंभा। संवाद

गांव दतियाना के जंगल में आंधी के दौरान खेत में गिरा बिजली का खंभा। संवाद

गांव दतियाना के जंगल में आंधी के दौरान खेत में गिरा बिजली का खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed