फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   city from cold wave.

शीतलहर से कांपा शहर, लोग रहे घरों के अंदर

Tue, 17 Jan 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 17 Jan 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
city from cold wave.
शीतलहर से कांपा शहर - फोटो : अमर उजाला

बार-बार बदल रही मौसम की रंगत ने सभी आंकड़े फेल कर दिए हैं। पूर्वानुमान के उलट मंगलवार सुबह की शुरूआत सर्द हवाओं से हुई और पूरा दिन शीतलहर चलती रही। कभी धूप कभी छांव के बीच दिन गुजरा।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। बता दें पिछले दो दिन से हल्की बदली है। मंगलवार सुबह से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। कड़ाके की ठंड में ड्यूटी पर जाने वाले दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। सर्द हवाओं के चलते मौसम ठंडा रहा। बारिश की संभावना नहीं है। जल्द ही पारा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से सर्द हवाओं के साथ मंगलवार को बादली होने के कारण व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सर्दी में ग्राहकों के बाजार में नहीं आने के कारण बाजार सूने रहे। व्यापारी भी दुकानों के आगे अलाव जलाकर सर्दी से बचते नजर आए।

मुकेश गर्ग, कपिल गोयल, संदीप सिंघल आदि व्यापारियों ने बताया कि नोटबंदी से बाजार पहले से ही ठंडा था। मंगलवार को सर्दी के चलते बिक्री काफी कम रही।

तापमान में गिरावट के कारण पछेती बुआई वाले गेहूं का अंकुरण प्रभावित हो रहा है, जबकि फूल वाली फसलों में चेपा रोग तेजी से पांव पसार रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र मुरादनगर के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि रात को ओस पड़ने से

मिट्टी में नमी बढ़ रही है, जबकि सूरज न निकलने से तापमान नहीं बढ़ रहा है। इससे पछेती फसलों का विकास और फूल वाली फसलों में चेपा रोग तेजी के साथ पांव पसार रहा है।

मंगलवार सुबह सर्द हवाओं और ठिठुरन के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति घट गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को काफी कम संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे।


अभिभावक बीना शर्मा, अमित दिवान, सूरज चुग ने प्रशासन से स्कूलों में छुट्टी करने की मांग की है। मौसम में बदलाव नहीं होता है तो स्कूलों की छुट्टी पर विचार किया जाएगा। अनिल ढींगरा, डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed