{"_id":"57752b074f1c1b454879b2db","slug":"city-clean-up-operation-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के मद्देनजर शहर सफाई अभियान के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के मद्देनजर शहर सफाई अभियान के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 30 Jun 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
मजिस्द
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने पालिका के सफाई कर्मियों की बैठक लेकर ईद के मद्देनजर युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में संजय मिश्रा ने निर्देश दिए कि मस्जिदों के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए,
विज्ञापन
जिससे नमाजियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों और ईदगाह रोड पर सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
सभी सफाई निरीक्षकों को भी अपने-अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन, सफाई निरीक्षक जगत सिंह, सफाई नायक सूरज कुमार, विकास, संजय मंत्री, बोबी, प्रदीप, भगवान दास, कुलदीप, वीरेंद्र बब्बल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन