{"_id":"577fead04f1c1b6f0c7fcb53","slug":"city-celebrated-at-many-places-including-the-ganges-brajgat-give-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट गंगानगरी समेत कई स्थानों पर मिठाई बांट खुशी मनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट गंगानगरी समेत कई स्थानों पर मिठाई बांट खुशी मनाईं
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोक्ष स्थली के रूप में विख्यात ब्रजघाट गंगानगरी बहुत जल्द पर्यटकों की पसंद बन जाएगी। नमामि गंगे योजना से इसका रूप बदल जाएगा। गंगा स्वच्छता के साथ ही पर्यटन स्थलों और स्नान घाटों का नया रूप सामने आएगा। यहां दूसरे प्रांतों समेत वेस्टर्न यूपी से धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने वाले गंगा भक्तों को बेहतर सुविधा मिल सकेंगी।
प्रदेश शासन की घोषणाएं भले ही अमली जामा नहीं पहन पा रही हों, लेकिन केंद्र की नमामि गंगे योजना का खाका इसका रूप बदल देगा। सदियों से उपेक्षित ब्रजघाट गंगानगरी को जल्द ही पर्यटक स्थली के रूप में नई पहचान मिल सकेगी। नमामि गंगे परियोजना के तहत स्नानघाटों का नवीनीकरण, दूषित नालों की रोकथाम को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पुनर्वास एवं विकास, शवदाह गृहों का आधुनिकीकरण, गंगा किनारे पौधारोपण, जैव विविधता संरक्षण, सैर सपाटे के लिए अलग से स्थान को विकसित किया जाना, महिलाओं को कप्ड़े बदलने को चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल सप्लाई, सुरक्षा, महिला स्नान को अलग घाट, वाहन पार्किंग, स्ट्रीट लाइट और भव्य प्रवेश द्वार बनाने का काम किया जाएगा। अगर अफसर गंभीर होंगे तो गंगानगरी का कायापलट होने में देर नहीं लगेगी।
इससे गर्मियों की ही तरह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग पर्यटन के लिए ब्रजघाट का चयन करेंगे।
नमामि गंगे जिला संयोजक अशोक शर्मा, आरती समिति अध्यक्ष अशोक नागर, श्री गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, गंगा समग्र जिला संयोजक डॉ. अविनाश शर्मा आदि का कहना है कि इस योजना से गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी बड़ी धार्मिक और पर्यटक स्थली का रूप ले लेगी।