फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CID and liu reached the village.

सीआईडी और एलआईयू पहुंची गांव, जाना ग्रामीणों का हाल

Wed, 18 Jan 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 18 Jan 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
CID and liu reached the village.
मतदान के बहिष्कार का मामला - फोटो : अमर उजाला

जसरूपनगर गांव के लोगों द्वारा मतदान के बहिष्कार का एलान किए जाने के मामले में बुधवार को सीआईडी और एलआईयू की टीम ने गांव का दौरा किया। लोगों से मतदान न करने का निर्णय लिए जाने के कारण को जाना।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि कोई राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्या पर गंभीर नहीं है, दस साल से वह नराकीय जीवन जी रहे हैं। इसलिए वह चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि दस्तोई रोड स्थित जसरूपनगर गांव में लोग सालों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव के करीब 150 घरों के बाहर धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से निकला केमिकलयुक्त पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव का मुख्य मार्ग कीचड़ में तबदील है, ऐसे में लोगों को आवागमन में भी बेहद परेशानी होती है। गांव के कई लोग कैंसर की चपेट में आकर काल की गाल में भी समा चुके हैं, वहीं, कई लोग मौत से जूझ रहे हैं।

मंगलवार को ग्रामीणों ने मतदान न करने का एलान कर सभी को हैरात में डाल दिया था। बुधवार को सीआईडी व एलआईयू की टीम ने गांव का दौरा कर, ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि सरकारी योजनाओं को उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है।


यहां तक की शौचालय योजना के लाभ से भी वह वंचित हैं। घरों के बाहर केमिकल का पानी एकत्र हो रहा है, इससे अनेक बीमारियां फैल रही हैं। इसके बाद टीम ने ग्राम प्रधान के आवास पर जाकर भी ग्रामीणों की समस्या के बारे में वार्ता की।

पीड़ित ग्रामीणों ने बुधवार को भी स्पष्ट कहा कि वह मतदान नहीं करेंगे और न ही किसी राजनेता को गांव में वोट मांगने आने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed