{"_id":"699c87098306430c9105b515","slug":"chips-papad-and-kachri-shops-in-the-market-hapur-news-c-135-1-hpr1003-137503-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाजार में सजी चिप्स, पापड़ और कचरी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाजार में सजी चिप्स, पापड़ और कचरी की दुकानें
विज्ञापन
पापड़ वाली गली में दुकान से पापड़ खरीदते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। रमजान की वजह से देर रात तक बाजार गुलजार हो रहे हैं। हापुड़ का प्रसिद्ध पापड़ और कचरी रोजेदारों के इफ्तार का स्वाद बढ़ा रहे हैं। रमजान के साथ ही होली नजदीक आने पर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में जगह-जगह पापड़ व कचरी की दुकानें भी सज गई हैं।
रमजान के चलते शहर के पुराना बाजार, कोठी गेट, मजीदपुरा, सिकंदर गेट सहित मुस्लिम इलाकों में रौनक देखने को मिल रही है। शाम के समय सहरी और इफ्तारी के सामान की खरीदारी के लिए लोग उमड़ रहे हैं। इफ्तार में फलों के साथ रंग-बिरंगे रेडीमेड चिप्स और पापड़ों को भी पसंद किया जा रहा है।
वहीं होली के लिए भी शहर के पुराना बाजार, कोठी गेट, पक्का बाग, चंडी रोड सहित प्रमुख बाजारों में जगह जगह कचरी, पापड़, चिप्स की अस्थाई दुकानें भी सज गई हैं। बाजार में साबूदाना का चिप्स, रंगीन चिप्स, उड़द दाल पापड़, मूंग दाल पापड़, आलू पापड़, साबूदाना पापड़, चावल पापड़ आदि की खरीदारी हो रही है। रमजान और होली एक साथ होने से बाजार में इनकी मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन
पापड़ वाली गली स्थित पापड़ विक्रेता राजू पारिक ने बताया कि रमजान माह और होली के अवसर पर पापड़, कचरी, चिप्स की मांग बढ़ जाती है। होली से कई दिन पहले की इनकी खरीदारी होने लगती है। बच्चों के साथ ही महिलाएं भी उनको पसंद कर रही हैं।
-- --
उड़द दाल पापड़ 360 रुपये प्रति किलो
मूंग दाल पापड़ 340 रुपये प्रति किलो
आलू पापड़ 380 रुपये प्रति किलो
साबूदाना पापड़ 360 रुपये प्रति किलो
चावल कचरी 100 से 240 रुपये प्रति किलो
फ्राइम्स 80 से 250 रुपये प्रति किलो