{"_id":"659451e101ad9ccfbd00ddf1","slug":"chilling-and-melting-are-increasing-with-cold-winds-people-are-shivering-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6425-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सर्द हवाओं के साथ बढ़ रही ठिठुरन और गलन, कांप रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सर्द हवाओं के साथ बढ़ रही ठिठुरन और गलन, कांप रहे लोग
विज्ञापन
सर्दी में गर्म कपड़े पहनकर जाते बच्चें। संवाद
हापुड़। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन और गलन बढ़ने लगी है। मंगलवार को भी ठिठुरन के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर के समय सूर्य देव के दर्शन होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। पिछले पांच दिन में अधिकतम तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया।
क्रिसमस का पर्व अपने साथ कड़कड़ाती ठंड लेकर आकर। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। नए साल की शुरुआत भी सर्द हवाओं के साथ हुई। पिछले तीन दिनों से कोहरा का सितम कम होने से वाहन चालकों को राहत मिली है। लेकिन ठिठुरन और गलन बढ़ने से लोगों का बुरा हाल हो गया है।
मंगलवार सुबह से ही सर्द हवाओं का प्रकोप शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर के बाद हल्की धूप खिली लेकिन ठिठुरन के कारण धूप भी राहत नहीं दिला सकी। सुबह से ही लोग सर्दी के बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। ऑफिसों, दुकानों में भी ठिठुरन से बचने के लिए लोगों ने हीटर का सहारा लिया। सर्दी का सितम बढ़ने के कारण पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। सर्दी का प्रकोप अधिक होने से सुबह और शाम के समय सैर पर निकलने वाले लोगों की सं या भी काफी कम रही और लोग घरों से निकलने में भी कतराते रहे। हवाओं के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि इस सप्ताह सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आने वाले दो दिनों में तापमान में ओर गिरावट देखने को मिल सकती है। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है।
--
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
29 दिसंबर 23 07
30 दिसंबर 29 07
31 दिसंबर 19 07
1 जनवरी 19 06
2 जनवरी 17 05
3 जनवरी 17 04
-- -- -