{"_id":"69d1702907cb81c46c080c85","slug":"children-tell-mother-of-threat-to-their-lives-file-complaint-with-dm-hapur-news-c-306-1-gha1001-121285-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बच्चों ने मां से बताया जान का खतरा, डीएम को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बच्चों ने मां से बताया जान का खतरा, डीएम को दी शिकायत
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग भाई-बहन ने शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचकर डीएम अभिषेक पांडे को शिकायती पत्र दिया है। बच्चों ने अपनी सगी मां और उसके साथी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। बच्चों का कहना है कि वह लंबे समय से प्रताड़ना झेल रहे हैं और अब उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है।
बच्चों के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मां उन्हें लेकर दूसरे स्थान पर रहने लगी। पीड़ितों का आरोप है कि उनकी मां के साथ एक युवक का लगातार घर में आना-जाना रहता है और वह कई बार रात में भी रुकता है। बच्चों ने दोनों पर आरोप लगाया कि वह लोग शराब के नशे में उनकी पिटाई करते हैं और डराकर चुप रहने को मजबूर करते हैं। बच्चों ने बताया कि कई बार उन्हें नशीली दवाएं दी जाती हैं। पीड़ितों का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक घटना का विरोध किया, तो मां के साथी युवक ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद से वह दोनों डरे हुए हैं। बच्चों का कहना है कि उनकी मां और उसका साथी घर व अन्य संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में हैं, जिससे उनका भविष्य भी खतरे में पड़ सकता है। पीड़ित बच्चों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डीएम अभिषेक पांडे ने बताया कि अधीनस्थों को मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही बच्चों की सुरक्षा का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच कराकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।