{"_id":"7b6258c72658319ff2019ecf68f02542","slug":"children-arrived-at-school-trembling-in-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में ठिठुरते स्कूल पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में ठिठुरते स्कूल पहुंचे बच्चे
अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पब्लिक स्कूलों पर डीएम के आदेश कोई मायने नहीं रखते। डीएम ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए बीस जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश दिये थे, लेकिन बुधवार को फिर कई स्कूल खोले गए।
जिससे सुबह-सुबह सर्द मौसम में नन्हे-मुन्नों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, बीएसए ने जांच के बाद स्कूलों के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को बीस जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए थे। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश तत्काल प्रभार से लागू कराने को कहा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह रोज की तरह स्कूल दिनभर खुले रहे। ऐसे में सुबह कड़ाके की ठंड में बच्चों के साथ-साथ पैरेंट्स को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अभिभावकों का कहना था कि वैसे तो स्कूलों संचालक मनमानी करते हुए फीस लेते हैं। ऊपर से डीएम का आदेश भी नहीं मानते हैं। ऐसे स्कूलों के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी एमपी वर्मा ने बताया कि जो संचालक जिलाधिकारी के आदेश ताक पर रखकर स्कूल खोल रहे हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। जल्द ऐसे स्कूलों के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।