फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Child locked in deep freezer Innocent child tortured on suspicion of theft

डीप फ्रीजर में बंद कर दिया बच्चा: चोरी के शक में मासूम पर सितम, चीख-पुकार सुनकर भी न पसीजा; देखें पूरा वीडियो

Tue, 31 Mar 2026 06:40 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 31 Mar 2026 06:40 PM IST
सार

30 मार्च को एक दुकानदार ने चोरी के शक में छह वर्षीय बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद किया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Child locked in deep freezer Innocent child tortured on suspicion of theft
डीप फ्रिजर में रोता मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में एक दुकानदार ने मात्र चोरी के शक में करीब छह वर्षीय मासूम को डीप फ्रीजर में बंद कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्चे को गंदी-गंदी गालियां सुनाते हुए खुद ही इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 31 मार्च 2026 को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बच्चे को दुकान में चोरी के आरोप में डीप फ्रीजर में बंद किए जाने की बात सामने आई। जांच में पता चला कि गांव शेखपुर खिचरा स्थित एक डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान पर 30 मार्च को बच्चा दुकान पर पहुंचा था और कुछ सामान उठाने पर दुकानदार ने उसे कुछ देर के लिए डीप फ्रिजर में बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दुकान संचालक आजाद निवासी बझेड़ा कला ने बच्चे को डराने के उद्देश्य से उसे फ्रीजर में बंद कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्चे को कुछ समय के लिए ही फ्रीजर में रखा गया था। हालांकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि फ्रिजर में बंद होने के दौरान बच्चा रो रहा है, लेकिन आरोपी बच्चे के रोने को दरकिनार करते हुए उसके साथ गंदी गाली-गलौज कर रहा है।

विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed