{"_id":"67a4e25c12b79a04b80dbfa8","slug":"child-died-in-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-112529-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में मासूम की मौत
Thu, 06 Feb 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रेतो वाली मडैंया निवासी प्रीतम सिंह के सवा साल के बेटे विपिन की बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रीतम सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम के समय उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने विपिन को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बच्चे को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।