फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   child died by e rickshaw

Hapur News: ई-रिक्शा पलटने से ढाई माह की बच्ची की मौत

Thu, 07 Dec 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 07 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
child died by e rickshaw
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबकर ढाई माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढोलपुर में निवासी एक किसान के गांव ढोलपुर में स्थित कृषि फार्म पर बिहार निवासी सराय काम करता है। जिसका परिवार भी कृषि फार्म पर ही रहता है। छह दिसंबर को उसका साढू छोटू और उसकी पत्नी जोधा निवासी मेरठ अपनी ढाई माह की बच्ची आसिफा को लेकर उनसे मिलने आए थे। लेकिन अचानक एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर बृहस्पतिवार को डहरा कुटी स्थित एक क्लीनिक पर दवाई लेने चले गए। जहां से ई-रिक्शा में बैठकर सभी लोग ढोलपुर लौट रहे थे। गांव के निकट एक बाग के पास सड़क का गड्ढा बचाने का ई-रिक्शा चालक ने प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा में मौजूद अन्य लोगों को मामूली चोट आई, लेकिन छोटू की ढाई साल की बेटी आसिफा रिक्शा के नीचे दब गई। जिसे वहां से निकालकर परिजन तुरंत ही स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बहादुरगढ़ थाना एसएसआई बासुदेव सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed