फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   child dead while playing

Hapur News: खेलते हुए वाशिंग मशीन में गिरकर बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
child dead while playing
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अयादनगर दक्षिणी में दोपहर के समय घर में खेल रहा चार वर्ष का बच्चा शौर्य वाशिंग मशीन में घुस गया। ऊपर से ढक्कन बंद होने के कारण शौर्य की दम घुटने से मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद परिजनों ने उसे तलाश कर बाहर निकाला। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई न कराते हुए पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बच्चे के दादा रामसिंह ने बताया कि उसका पुत्र मनोज पाल खेती करता है। मनोज का छोटा बेटा शौर्य पाल गांव के ही स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। जबकि बड़ा बेटा कक्षा एक का छात्र है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दोनों भाई स्कूल से घर पहुंचे और खाना खाकर खेलने लगे। मां पिंकी भी बच्चों को खाना खिलाकर आराम करने के लिए लेट गई। इसी बीच शौर्य खेलता हुआ वाशिंग मशीन में घुस गया। तभी मशीन का ढक्कन ऊपर से लग गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद मां व अन्य परिजनों को चिंता हुई। काफी तलाश करने पर बच्चा वाशिंग मशीन में मृत हालत में मिला। बच्चे की मौत की खबर से परिवार और आसपास के लोगों में मातम छा गया। सूचना पर शाम के समय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहा, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कार्यवाही से इन्कार कर दिया। जिसके बाद बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed