फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chikungunya viral after havoc.

वायरल के बाद अब चिकनगुनिया का कहर

Wed, 07 Sep 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 07 Sep 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
Chikungunya viral after havoc.
चिकनगुनिया का कहर - फोटो : अमर उजाला

अब तक वायरल बुखार से परेशान लोगों की नींद चिकनगुनिया ने उड़ा दी है। जिले में चिकनगुनिया के मरीजों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। निजी लैब तो चिकनगुनिया की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग रिपोर्टों को दबा रहा है।

विज्ञापन


सिर्फ गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही रोजाना करीब 150 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिनमें चिकनगुनिया के लक्षण हैं। जनपद में बुखार के कहर ने लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद भी उड़ा दी है। अब तक मलेरिया और वायरल का कहर लोगों को डरा रहा था,
विज्ञापन


लेकिन अब चिकनगुनिया ने भी जिले में पैर पसार लिए हैं। रोजाना सैकड़ों मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हो रही है। निजी लैबों और निजी अस्पतालों में चिकनगुनिया के मरीजों की भरमार है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग अभी सामान्य बुखार होने की ही बात कह रहा है, जबकि बुखार से जिले में दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी सहित निजी अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। ओपीडी की संख्या में दो से तीन गुना तक की वृद्धि हो गई है। 

गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन औसतन 1500 मरीज अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 400 मरीज वायरल व 150 मरीज चिकनगुनिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

जिला अस्पताल के रूप में संचालित गढ़ रोड स्थित सीएचसी में स्वास्थ्य अफसरों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, वहां एक ही वार्ड में सामान्य बुखार और चिकनगुनिया के मरीजों को रखा गया है। अब तक सीएचसी में डेंगू के मरीजों के लिए भी कोई स्पेशल वार्ड नहीं बनाया गया है।

गढ़ रोड स्थित सीएचसी के वार्डों में गंदगी व्याप्त है। समय पर वार्ड की साफ-सफाई न होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में मरीज कई बार शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में सिर्फ दो ही पंखे चल रहे हैं। वार्ड में करीब 12 बेड पर मरीज भर्ती हैं, ऐसे में रातभर उन्हें मच्छर, गर्मी से जूझना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed