{"_id":"5813743c4f1c1b250ebc17c8","slug":"checking-campaign-caught-stealing-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैकिंग अभियान चला बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैकिंग अभियान चला बिजली चोरी पकड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 28 Oct 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : Demo Pic
औचक निरीक्षण के दौरान बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े जाने पर निगम अफसरों ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत शुक्रवार को जेई महेश चंद शर्मा केनेतृत्व में टीम ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा मेंछापामार अभियान चलाया। इसमें 10 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ में आई।
विज्ञापन
जेई महेश चंद शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों बकाएदारी में काटे गए दुलीचंद, सुकरमपाल, पूरन सिंह, शाहिद, रफीक, वकील, शकीला, शौकीन, लोकेश और राकेश के कनेक्शन अवैध रूप में चलते मिले हैं,
विज्ञापन
जो सीधे तौर पर बिजली चोरी का मामला है। जिनके खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि गढ़ नगर में कैंप लगाकर बकाएदारों से ढ़ाई लाख राजस्व की वसूली भी की गई है।