फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cheated of 20 lakh rupees by giving the greed of profit

Hapur News: मुनाफा कमाने का लालच देकर 20 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cheated of 20 lakh rupees by giving the greed of profit
हापुड़। व्यापार में मुनाफा होने का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लौटाने से इंकार कर आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बछलौता निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी निखिल मिश्रा, एसडी मिश्रा और चेतन चौपड़ा से हुई थी। उसने उनकी फर्म में रुपये लगाकर लाभ कमाने का प्रलोभन दिया। झांसे में आकर उसने 20 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बाद भी मुनाफा न मिलने पर आरोपियों से रुपये लौटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने धमकी दी। हालांकि एक दिसंबर 2022 को पीड़ित को दो बैंक चेक दे दिए। लेकिन बैंक जाकर उसे पता चला कि चैक फर्जी है। पुलिस से शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने व हत्या करने की धमकी दी। चौकी और कोतवाली स्तर से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी अभिषेक वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed