{"_id":"65870f7704349e83730ce976","slug":"chc-will-start-soon-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6082-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नए साल में चालू होंगी बहादुरगढ़ और गोहरा सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नए साल में चालू होंगी बहादुरगढ़ और गोहरा सीएचसी
Sat, 23 Dec 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। गोहरा आलमगीरपुर और बहादुरगढ़ में बनी सीएचसी नए साल में चालू हो जाएंगी। अस्पताल में सफाई शुरू करा दी गई है, जिले के दूसरे अस्पतालों के स्टाफ को इसमें नियुक्त किया जाएगा। ऐसे में 60 से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सीएमओ ने शनिवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शासन ने 30 हजार की आबादी पर एक सीएचसी का मानक तय किया है। इसी क्रम में हापुड़ के गोहरा आलमगीरपुर और गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ में 30-30 बेड की सीएचसी तैयार कराई गई थी। कोरोना काल में ही दोनों सीएचसी के भवन बनकर तैयार हो गए थे। लेकिन चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण इनका संचालन नहीं हो पा रहा था। बता दें कि शासन से पदों की स्वीकृति पहले ही हो चुकी है। अस्पताल चालू होने से आस पास के 60 से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। इन्हें चलाने के लिए साफ सफाई शुरू करा दी गई है, जल्द ही चिकित्सकों की भी नियुक्ति होगी।
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
गोहरा, मुदाफरा, अनवरपुर कोटा, जिसोरी, सरावनी, माड़ली, मुक्तेश्वरा, श्यामपुर जट्ट, औरंगाबाद, माधापुर, महमदपुर, मुरादपुर, आगाहपुर, मतनौरा, छतनौरा, कनिया कल्याणपुर, असरा, लौटी, अटौला के अलावा बहादुरगढ़ क्षेत्र के 30 से अधिक गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
दोनों सीएचसी में इन पदों का हुआ है सृजन
पदनाम पदों की संख्या
फिजिशियन 02
चिकित्साधिकारी शल्यक 02
स्त्री रोग विशेषज्ञ 02
एनेस्थेटिस्ट 02
रेडियोलॉजिस्ट 02
दंत रोग विशेषज्ञ 02
स्टाफ नर्स 06
एक्सरे टेक्नीशियन 02
डेंटल हाईजिनिस्ट 02
फार्मासिस्ट 04
लैब टेक्नीशियन 02
वरिष्ठ सहायक 02
डार्करूम सहायक 02
-- -
कोट -
दोनों सीएचसी नए साल में चालू होंगी। इसके लिए जिले के दूसरे अस्पतालों के स्टाफ को नई सीएचसी में नियुक्त किया जाएगा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।