{"_id":"5865369a4f1c1b435ceebd6d","slug":"chc-patients-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"न कंबल न चादर, सीएचसी में ठंड से कांपे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न कंबल न चादर, सीएचसी में ठंड से कांपे मरीज
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 29 Dec 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में ठंड से कांपे मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड में अस्पताल में नसबंदी वार्ड में महिलाएं कांपतीं नजर आईं। ठंड में अस्पताल कर्मियों ने मरीजों को कंबल देना तो दूर, बेड पर चादर बिछाना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिलहाल जिला अस्पताल भी संचालित है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अफसर मामले में जांच की बात कह रहे हैं। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों जिला अस्पताल भी संचालित है।
विज्ञापन
इसके बाद भी यहां मरीजों की अनदेखी की जा रही है। यहां तक की वार्ड में भी अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बृहस्पतिवार को नसबंदी कराने वाली महिलाओं को वार्ड में न तो कंबल मिला और न ही बेड पर चादर बिछाई गई थी।
विज्ञापन
सर्दी के चलते बेड पर लेटते ही महिलाओं की कंपकपी छूटने लगी। ऐसे में परिजनों ने शॉल आदि देकर नसबंदी कराने वाली महिलाओं को सर्दी से कुछ राहत दिलाई। सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों द्वारा अस्पतालों के निरीक्षण की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
यही कारण है कि गढ़ रोड स्थित सीएचसी में मरीजों की जमकर अनदेखी की जा रही है। वहीं, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वह स्वयं अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं, सीएचसी का जल्द निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।