{"_id":"585d4d834f1c1ba107e3ac25","slug":"chaudhary-charan-singh-birth-anniversary-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने हवन पूजन कर मनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने हवन पूजन कर मनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर हवन किया। शहर में विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। उनके पैतृक गांव में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी कर पूर्व पीएम के आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया।
विज्ञापन
विचार गोष्ठी में रालोद केे जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। यदि चौधरी साहब प्रधानमंत्री न बनते तो इस देश का किसान और मजदूर का बेटा कभी विधानसभा, पार्लियामेंट का सदस्य तक नहीं बनता।
विज्ञापन
कांग्रेस हमेशा सामंतवादी ताकतों को बढ़ावा देती थी। उसी समय चौधरी चरण सिंह ने किसानों- मजदूरों के उत्थान की नई अलख जगाई थी। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रतान ने कहा कि आज कुछ मौका परस्त ताकतें चौधरी चरण सिंह का गुणगान कर राजनीतिक लाभ उठाना चाहती हैं।
विज्ञापन
जो लोग दिल्ली में उनका स्मारक न बना सके, आज वही पैतृक गांव में मत्था टेक रहे हैं ताकि उन्हें राजनीतिक लाभ मिल सके। वरिष्ठ नेता लेखराज प्रधान ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाने की मांग उठाई। वरिष्ठ नेता डा.एसपी सिंह , रालोद कार्यकत्री अंजु मुस्कान, रामनाथ सिंह,
प्रोफेसर अब्बास अली, नानक चंद शर्मा, ओमपाल सिरोही, लेखराज प्रधान, डा.एसपी सिंह, सूबेदार सिंह, कुलदीप राठी, नितिन बाना, राजकुमार चौधरी, प्रदीप तेवतिया, योगेश जाखड़, टेनपाल सिंह, लोकेश प्रधान, इंद्रपाल सिंह, निरंकार सिंह, डा.आरडी गौतम, डा.मनबीर सिंह, डा.एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें किसानों के मसीहा के रूप में याद किया।
इस अवसर पर प्रवक्ता पंडित राजेश शर्मा, संजय यादव, अरुण चौधरी, कुलदीप, फिरोज, हसीन चौधरी, याद इलाही, देवेंद्र, उपस्थित थे। युवा जाट महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उनकी उपलब्धियों को सराहा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज तेवतिया डा. एसपी सिंह, अनाम सिंह, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील चौधरी, गौरव, सोनी सिंह उपस्थित थे। अधिवक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। अधिवक्ता अनिल आजाद ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा गरीब किसानों का साथ दिया।
उनका हर फैसला किसानों के हित को देखते हुए था। कार्यक्रम में केपी सिंह, रणवीर सिंह, अजीत सिंह, सतेश्वर दयाल त्यागी, गजेंद्र सिंह, इंतजार अली उपस्थित थे। बसपा कार्यकर्ताओं ने एक सभा का आयोजन कर चौ. चरण सिंह का जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर रामवीर सिंह, पूर्व नामित सदस्य अजय सिंह जयंत, गुड्डू चौधरी, राजवीर सिंह, घनश्याम दास, परमवीर सिंह, अमित कुमार, रामायण सिंह, पवन जाटव, उपस्थित थे। किसान शक्ति जे. पार्टी ने गांव असौड़ा में चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सुखबीर सिंह पहलवान, जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार गौतम, डा. मूलचंद आजाद, मीनू त्यागी, सुखबीर त्यागी, सतपाल त्यागी, हारुन अंसारी रहे।
गांव बनखंडा में पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। इसमें सपा के सचिव सतपाल यादव, कुंवरपाल यादव, सतीश प्रधान, महेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रेमवीर प्रधान, ब्रिजेश शर्मा, विजय वीर सिंह, सुदेश सिंह, हरदन सिंह रहे।
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 16 किसानों को 7-7 हजार रुपये की धनराशि दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीडीओ कुणाल सिल्कू ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं। किसान विभाग में रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वाईपी सिंह ने कहा कि पशुधन प्रसार व दुग्ध उत्पादन में बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कामधेनु, मिनी कामधेनु व माइक्रो कामधेनु डेयरी योजना चलाई है। जिले में दर्जनों इकाईयां स्थापित भी हो चुकी हैं। किसान सरकार की योजना का लाभ उठा रहें हैं।
जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने कहा कि किसान बागवानी के साथ सहफसली खेती कर कम समय व लागत में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। पोली हाउस, ड्रिप सिंचाई पर भी किसानों को विभाग से अनुदान दिया जा रहा है।
इस दौरान कृषि विभाग से वीरपाल सिंह, शिवकुमार, कृष्णपाल सिंह, अनिल कुमार को प्रथम, भगवत सिंह, जगवीर, हरिमोहन शर्मा, संजय कुमार को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। गन्ना विभाग से देवेंद्र, सुखवीर, सविता, अफजाल को प्रथम, सिद्धराज, रतिपाल, तेजेंद्र को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
उद्यान विभाग की ओर से कुंवरपाल सिंह, इमरान, खुब सिंह, डालचंद को प्रथम, साधु सिंह, मोहम्मद अख्तर, श्रीपाल, रोहताश कुमार को द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से नरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, देवेंद्र शर्मा, हामिद हसन को प्रथम, उसमान खां,
हरिओम, प्रमोद कुमार को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। प्रथम पुरस्कार में किसानों को सात हजार व द्वितीय पुरस्कार से पांच हजार रुपये की राशि दी गई। कार्यक्रम में सत्यवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, अमित सिंह, जतिन चौधरी, यतेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, मोहन कुमार, अमित शर्मा, संदीप त्यागी, मुकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार चौ. चरण सिंह की जयंती पर नवीन मंडी स्थल पर बैठक की। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी और किसान एक तराजू के दो पलड़े हैं।
यदि किसी एक को भी नुकसान हुआ तो इससे असंतुलन की स्थिति बन जाएगी। समाज का कोई भी वर्ग खुश नहीं रह सकेगा। चौधरी चरण सिंह ने किसान और व्यापारी दोनों के हितों की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते देश का किसान, व्यापारी दोनों परेशान हैं।
पैसों की किल्लत के चलते दोनों का व्यापार प्रभावित है। किसान को फसल का लागत मूल्य भी निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, व्यापारी भरपूर सीजन के बीच हाथ पर हाथ धरे बैठा है। यह समाज के लिए चिंता जनक स्थिति है।
इस दौरान उन्होंने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपनाने का प्रण दिलाया। इस मौके पर सभासद अनुज गर्ग, रवि त्यागी, अजय कंसल, नवीन त्यागी, नरेश कुमार, रूपचंद यादव, श्याम सुंदर भुर्जी, आदि मौजूद रहे।
विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 114 वां जन्म दिन किसान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान गरीब-निराश्रितों को गरम वस्त्र बांटे गए।
बहादुरगढ़ क्षेत्र को गांव लुहारी में किसान महा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इसमें चौधरी जितेंद्र सिंह, नानकचंद शर्मा, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, ग्राम प्रधान मंडल अध्यक्ष संजीव त्यागी और जिलाध्यक्ष मेजर भीष्म त्यागी ने लोगों से चौधरी साहेब के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर भाकियू नेता दिनेश खेड़ा, कृष्णवीर गब्बर, प्रधान अय्यूब अली,
माशूक अली, राजकुमार हिंदुस्तानी आदि मौजूद रहे। वहीं, रालोद कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर गरीब-निराश्रितों को गरम कपड़े वितरित किए। इस मौके पर देवीदास कश्यप, सत्यप्रकाश नागर, रमेश केवट, नरेश शर्मा, पिंटू, बबली, संदीप कश्यप रहे।