फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Challans for vehicles parked outside buildings

Hapur News: भवनों के बाहर खड़े वाहनों का चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Challans for vehicles parked outside buildings
हापुड़। तहसील चौराहा और मेरठ रोड तिराहा पर जाम की समस्या को देखते हुए मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के आसपास के क्षेत्र में बने कई मंजिला भवनों की पार्किंग में निर्माण के कारण सड़क पर वाहन खड़े होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और भवन स्वामियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, तेज रफ्तार पर 143 वाहनों का चालान करते हुए आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
शहर में जाम की समस्या की लगातार शिकायतों के बाद मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थलों पर गलत पार्किंग कर खड़े किए गए वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

साथ ही सड़क पर वाहन पार्किंग न करने के निर्देश दिए। दिल्ली रोड पर बड़ी कंपनियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर उनकी पार्किंग व्यवस्था को देखा गया।
बिल्डिंग के बेसमेंट में पार्किंग न करके वाहनों को सड़क पर खड़ा किया गया था। इस पर हिदायत दी गई कि सड़क पर गलत पार्किंग न करें। साथ ही ऑटो स्टैंड पर जाकर चालकों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए तेज रफ्तार पर 143, गलत पार्किंग में 19 और विभिन्न अभियोगों में 14 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 8.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed