{"_id":"6a9c5315028b37bc7300c427","slug":"cgst-team-raids-plywood-company-hapur-news-c-135-1-hpr1003-147870-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्लाईवुड कंपनी पर सीजीएसटी टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्लाईवुड कंपनी पर सीजीएसटी टीम का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर शनिवार को एक प्लाईवुड कंपनी पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) नोएडा टीम ने छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने फर्म के स्टॉक, खरीद-फरोख्त व अन्य लेनदेन संबंधित दस्तावेजों की जांच की। देर रात तक जांच जारी रही।
सीजीएसटी नोएडा के अधिकारियों की टीम शनिवार दोपहर को कंपनी परिसर में पहुंची। जहां टीम ने कंपनी के कारोबार से संबंधित स्टॉक, दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कंपनी के अंदर सीजीएसटी अधिकारियों की कार्रवाई चलती रही, जबकि बाहर लोगों में कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
सीजीएसटी टीम की कार्रवाई के दौरान कंपनी के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच करते रहे। सीजीएसटी टीम की कार्रवाई किस शिकायत, जांच या अन्य आधार पर की गई, इस संबंध में विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और इसके परिणाम सामने आने की उम्मीद है।