फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ccsu registration process.

सीसीएसयू रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Mon, 13 Jun 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 13 Jun 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
ccsu registration process.
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

सीसीएसयू की यूजी (अंडर ग्रेजुएट) कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र जांच-परखकर रजिस्ट्रेशन करें।  रजिस्ट्रेशन में गलती हुई तो छात्र उसे ठीक नहीं करा पाएंगे। सीसीएसयू की ओर से रजिस्ट्रेशन फार्म में गलतियों को सुधारने के लिए कोई विकल्प ही नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


सीसीएसयू की यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पहले दिन वेबसाइट पर लिंक न खुलने से छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन लिंक खुला तो साइबर कैफे पर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जून तक चलेगी। उधर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में गलती सुधारने का विकल्प न मिलने से छात्र परेशान रहे। साइबर कैफे संचालक नीरज अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू की रजिस्ट्र्रेशन प्रक्रिया में गलतियों को सुधारने का कोई विकल्प नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे एक रजिस्ट्रेशन करने में काफी समय लग रहा है। गलतियों को सुधारने के लिए छात्रों को सीसीएसयू के चक्कर काटने पड़ते है। फार्म एक बार लॉक होने के बाद दोबारा नहीं खुल रहा है। गलती सुधारने का विकल्प न देने पहले ही दिन पांच से छह छात्रों के फार्म गलत हो गए।


जिससे छात्र सीसीएसयू के चक्कर काटने को मजबूर होंगे। दूसरी ओर एक छात्र केवल एक कक्षा के लिए ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है। अगर किसी छात्र ने बीएससी में रजिस्ट्रेशन कर दिया तो वह चाहकर भी बीए में रजिस्ट्रशन नहीं करा पाएगा।

सीसीएसयू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। वेबसाइट के धीमी चलने से भी छात्र परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed