{"_id":"69a326d8fb56d78c2a0a857e","slug":"cbse-sweating-out-while-solving-class-12-chemistry-paper-hapur-news-c-135-1-hpr1002-137786-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 12वीं के रसायन विज्ञान विषय का पेपर हल करने में छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 12वीं के रसायन विज्ञान विषय का पेपर हल करने में छूटा पसीना
विज्ञापन
दीवान पब्लिक स्कूल में परीक्षा देकर जाते परीक्षार्थी। संवाद
हापुड़। जिले के 12 केंद्रों पर सीबीएसई के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने पेपर बेहद कठिन बताया। रसायन के सूत्रों ने छात्रों को परेशान करके रखा। साथ ही यूपी बोर्ड के 12वीं के छात्रों की दूसरी पाली में चित्रकला विषय की परीक्षा हुई।
सीबीएसई के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में अल्कोहल, फिनोल, ईथर, अमल, जैविक अणु, डी और एफ ब्लॉक तत्व, रसायनिक गतिकी, सामान्य यौगिक से जुड़े सवाल पूछे गए, इनमें बहुत से प्रश्न कठिन रहे। छात्रों ने बताया कि पेपर पाठ्यक्रम से ही आया, लेकिन सवाल हल करने के दौरान काफी परेशानी हुई जो टॉपिक कठिन थे। ज्यादा सवाल उन्हीं से पूछे गए।
इसके अलावा यूपी बोर्ड के 12वीं के छात्रों की चित्रकला परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा में 3627 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 3439 उपस्थित रहे, 188 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में आयोजित दसवीं की परीक्षा में 370 छात्रों में 354 उपस्थित रहे, 16 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
-- --
-कठिन रहा रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र-
रसायनिक विज्ञान का पेपर पाठ्यक्रम से ही आया। लेकिन कठिन टॉपिक से ज्यादा सवाल पूछे गए। प्रश्नों को हल करने में पूरे तीन घंटे लग गए। कुछ सवाल अधिक परेशान करने वाले रहे।-- अनुष्का त्यागी
-- -
-रसायन विज्ञान के पेपर में कुछ प्रश्न थे कठिन-
रसायन विज्ञान विषय का पेपर हमेशा ही कठिन होता है। बहुत से प्रश्न कठिन थे, जिन्हें हल करने में अधिक परेशानी हुई। हालांकि पूरा पेपर पाठ्यक्रम से ही आया।-- स्निन्धा,
-- -
कोट
बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर पेपर नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कंट्रोल रूम से भी केंद्रों की निगरानी की गई।-- -डॉ.श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
सीबीएसई के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में अल्कोहल, फिनोल, ईथर, अमल, जैविक अणु, डी और एफ ब्लॉक तत्व, रसायनिक गतिकी, सामान्य यौगिक से जुड़े सवाल पूछे गए, इनमें बहुत से प्रश्न कठिन रहे। छात्रों ने बताया कि पेपर पाठ्यक्रम से ही आया, लेकिन सवाल हल करने के दौरान काफी परेशानी हुई जो टॉपिक कठिन थे। ज्यादा सवाल उन्हीं से पूछे गए।
विज्ञापन
इसके अलावा यूपी बोर्ड के 12वीं के छात्रों की चित्रकला परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा में 3627 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 3439 उपस्थित रहे, 188 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में आयोजित दसवीं की परीक्षा में 370 छात्रों में 354 उपस्थित रहे, 16 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
-कठिन रहा रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र-
रसायनिक विज्ञान का पेपर पाठ्यक्रम से ही आया। लेकिन कठिन टॉपिक से ज्यादा सवाल पूछे गए। प्रश्नों को हल करने में पूरे तीन घंटे लग गए। कुछ सवाल अधिक परेशान करने वाले रहे।
-रसायन विज्ञान के पेपर में कुछ प्रश्न थे कठिन-
रसायन विज्ञान विषय का पेपर हमेशा ही कठिन होता है। बहुत से प्रश्न कठिन थे, जिन्हें हल करने में अधिक परेशानी हुई। हालांकि पूरा पेपर पाठ्यक्रम से ही आया।
कोट
बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर पेपर नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कंट्रोल रूम से भी केंद्रों की निगरानी की गई।