{"_id":"6af20b1f65956f4f10043328","slug":"shiv-cricket-club-won-the-cricket-match-by-five-wickets-hapur-news-c-135-1-hpr1003-151762-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शिव क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शिव क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट से जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
शिवी क्रिकेट अकादमी में मैच जीतने के बाद पुरुस्कृत होते खिलाड़ी। स्रोत: अकादमी
हापुड़। धनौरा बाईपास स्थित के8 क्रिकेट अकादमी के मैदान पर पीडब्ल्यूडी हापुड़ इलेवन हौर शिव क्रिकेट क्लब खड़खड़ी के बीच टी-20 मैच खेला गया। मैच में शिव क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पीडब्ल्यूडी हापुड़ इलेवन टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बनाए। इसमें संदीप सिंह ने नाबाद 35 रन, धीरेंद्र जोशी ने 18 रन, आशुतोष गुप्ता ने 18 रन, सक्षम ने 18 रन का योगदान दिया। शिव क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सनी सिंह ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट, अंकित त्यागी ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट, अमर ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे शिव क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने 16.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से मैच जीत लिया। इसमें मोहित ठाकुर ने 55 रन, अनिल ने 39 रन, मोनू कुमार ने 20 रन का योगदान दिया। पीडब्ल्यूडी हापुड़ इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष कुमार ने 3.5 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट, अविनाश ने एक ओवर में छह रन देकर दो विकेट, एके ने चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया।