{"_id":"591737fb4f1c1bd54285113c","slug":"caught-buffalo-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 13 May 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया से हापुड़ आ रहे भैंसों से लदे एक ट्रक को शनिवार दोपहर शाहपुर मोड़ के पास हिंदुवाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर ट्रक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हिंदु वाहिनी के जिला संयोजक राजकुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पिंकू वर्मा, मंत्री विरेंद्र चौहान सहित कार्यकर्ता एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए पिलखुवा जा रहे थे। इन्हें हाईवे पर भैंसों से लदा एक ट्रक हापुड़ की ओर जाता दिखायी दिया।
विज्ञापन
इन्होंने ट्रक को शाहपुर मोड़ के पास रोक लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान ट्रक के साथ चल रही एक कार ट्रक को छोड़कर फरार हो गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस भैंसों के ट्रक को थाने ले आयी। ट्रक में 19 भैंस थी। उन्हें जोया से हापुड़ लाया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने ड्राइवर लाल पुत्र अब्बास निवासी हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में बताया कि ट्रक हापुड़ आ रहा था। एसओ यतेंद्र कुमार ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है कि भैंसों का कटान हापुड़ में कहां हो रहा था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी के आदेशों के बाद शहर में चल रहे अवैध बूचडख़ानों को पुलिस ने बंद करा दिया था। लेकिन अभी भी शहर में अवैध रूप से भैंसों का कटान हो रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पकड़ा गया ट्रक हापुड़ ही आ रहा है।
हिंदुवाहिनी के जिला संयोजक राजकुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर शाहपुर मोड़ पर पकड़े गए भैंसों से लदे ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि वह ट्रक को जोया से लेकर हापुड़ आ रहा था। जहां उनका कटान होना था।
इस स्थिति से यह स्पष्ट हो गया है कि हापुड़ में बूचड़ खाने पर सील लगने के बाद कहीं पशुओं का बड़ी मात्रा में अवैध रूप से कटान हो रहा है। हापुड़ में दुकानों पर बिक रहे मीट की दुकानों पर भी धड़ल्ले से भैंस का मीट बेचा जा रहा है।
इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि मामले की जांच करायी जाएगी। अगर अवैध रूप से कटान हो रहा है तो उसे सख्ती से बंद कराया जाएगा।