{"_id":"583717e54f1c1b8e4d13afee","slug":"cash-will-not-be-on-the-nh-24-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश नहीं मिलने पर निजामपुर और पिलखुवा में एनएच-24 किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश नहीं मिलने पर निजामपुर और पिलखुवा में एनएच-24 किया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
एनएच-24 किया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित निजामपुर गांव में इंडियन बैंक से तीसरे दिन भी कैश नहीं मिलने पर आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने एनएच-24 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक हाईवे पर जाम में वाहन चालक फंसे रहे।
विज्ञापन
आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। वहीं, जाम लगा रहे ग्रामीणों को हटाने की जगह मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। उधर, पिलखुवा में हाईवे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर लोगों ने कैश नहीं मिलने पर
विज्ञापन
बैंक कर्मियों पर अपने परिचितों को कैश देने का आरोप लगाते हुए हाईवे पर करीब 25 मिनट तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
इंडियन बैंक की निजामपुर शाखा में आसपास के आधा दर्जन गांव निजामपुर, रघुनाथपुर, कांवी, पूठा, हुसैनपुर, कस्तला आदि के ग्रामीणों के खाते हैं। इस शाखा से सोमवार को दो लाख रुपये वितरित किए गए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार के बाद आज तक यहां कैश नहीं किया वितरित गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अनेक परिवारों में शादी होने के कारण पैसे की किल्लत हो रही है। बृहस्तपतिवार सुबह बैंक पर कैश खत्म होने का नोटिस देखते ही ग्रामीण भड़क गए।
ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर जाम लगा दिया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, जनता की परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने करीब आधा घंटेे बाद खुद ही जाम खोल दिया।
इस दौरान कस्तला गांव की नत्थो देवी, पूठा की कैलाशो, रघुनाथपुर की राजेंद्री, विमलेश, रामवती, ओमवती मौजूद रहे। मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी ने बताया कि ग्रामीण काफी आक्रोश में थे।
उन्होंने किसी तरह शाखा प्रबंधक को बैंक के अंदर कर ताला लगवा दिया था। वहीं, शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि पीछे से ही कैश नहीं आ रहा है। उधर, पिलखुवा में भी नेशनल हाईवे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर घंटों से कतार में लगे
लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह मैनेजर पर अपने खास लोगों को कैश बांटने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर हाईवे जाम कर दिया। करीब पच्चीस मिनट तक लगे जाम में फंसकर सैकड़ों वाहनों के चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं, बैंक प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने लोगों के आरोप निराधार बताते हुए कहा कि जितना कैश आता है, उसे बांट दिया जाता है। किसी भी ग्राहक से भेदभाव नहीं किया जा रहा है।