{"_id":"6671bcb3fe77e06222086555","slug":"cash-stolen-from-car-hapur-news-c-306-1-gha1001-107571-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार का शीशा तोड़कर 20 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार का शीशा तोड़कर 20 हजार चोरी
Tue, 18 Jun 2024 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के निकट हाईवे-9 किनारे बीकानेर वाला रेस्तरां की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड की अनदेखी को लेकर ग्राहक ने उसके साथ हाथापाई भी की।
जनपद मुरादाबाद के सिविल लाइन निवासी शिवांग और विकास कुमार मंगलवार की दोपहर को अपनी कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जो कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में हाईवे किनारे बने बीकानेर वाला रेस्तरां में खाना खाने के लिए रुके थे। उन्होंने कार को पार्किंग में खड़ा कर दिया। खाना खाने के बाद जब वह पार्किंग में पहुंचे, तो देखा कि उनकी गाड़ी की दो खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े थे। जब उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की देखा कि चोरों ने पहले कार का पिछला शीशा तोड़ा और लेपटॉप का बैग चोरी कर लिया। हालांकि बैग खाली होने पर चोरों ने उसे कार में वापस रखा। जिसके बाद दूसरा शीशा तोड़कर कार के डैशबोर्ड में रखे दोनों पर्स चोरी कर लिए। पर्स में करीब 20 हजार की नकदी और जरुरी दस्तावेज थे। उन्होंने सुरक्षा गार्ड से जानकारी की तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। उसके बाद दोनों ने सुरक्षा गार्ड के साथ हाथापाई शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।