{"_id":"695aa0b9bd915f0e6b0149eb","slug":"case-of-charging-overload-fee-from-empty-vehicle-at-toll-video-goes-viral-hapur-news-c-306-1-gha1001-119481-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टोल पर खाली वाहन से ओवरलोड शुल्क वसूली का मामला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टोल पर खाली वाहन से ओवरलोड शुल्क वसूली का मामला, वीडियो वायरल
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 09 पर स्थित अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर खाली मिनी ट्रक से ओवरलोड शुल्क वसूलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मिनी ट्रक चालक टोल बूथ पर यह बताते हुए नजर आ रहा है कि उसकी गाड़ी पूरी तरह खाली है, इसके बावजूद उससे ओवरलोड के नाम पर 120 रुपये वसूल लिए गए।
चालक ने शुल्क कटने पर तत्काल इसका विरोध जताया और पूरी प्रक्रिया का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने टोल प्रशासन से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद टोल प्रशासन ने चालक से वसूला गया ओवरलोड शुल्क वापस कर दिया। इस संबंध में गढ़ टोल प्लाजा के प्रबंधक अशोक ने बताया कि संबंधित वाहन से पहले एक लोडेड गाड़ी गुजर चुकी थी और तकनीकी कारणों से सिस्टम में लोड रिसेट नहीं हो पाया था। इसी वजह से अगली गाड़ी पर भी वही लोड दिखाई देने लगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया, शुल्क तत्काल वापस कर दिया गया।
टोल प्रबंधक ने कहा कि टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक वेट सिस्टम के माध्यम से शुल्क लिया जाता है और कभी-कभी तकनीकी समस्याएं सामने आ जाती हैं। ऐसे मामलों में जांच के बाद तुरंत सुधार किया जाता है। टोल प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सीधे टोल कार्यालय में शिकायत करें, ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।