फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car looted by drugging the driver

Hapur News: चालक को नशीला पदार्थ खिला लूटी कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Car looted by drugging the driver
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी टैक्सी चालक का नोएडा से अपहरण कर छह लोगों ने कार लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में पड़ोसी गांव के जंगल में फेंक कर भाग गए। न्यायालय ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गांव लुहारी निवासी पंकज गोस्वामी ने बताया उसने अपनी कार को टैक्सी के रूप में पंजीकृत कराया हुआ है। करीब आठ माह से वह दिल्ली में टैक्सी के रूप में कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। पांच मार्च को गांव लुहारी निवासी तीन युवक उसके पास पहुंचे। जिन्होंने दिल्ली से लुहारी जाने के लिए उसकी टैक्सी बुक की। आरोपियों नोएडा के बहरामपुर से अपने एक साथी को भी लेने के लिए कहा। बहरामपुर पहुंचने के बाद उनका साथी मिला, जिसके बाद उसने भी आरोपियों के साथ खाना खाया। खाना खाने के बाद उसकी तबियत बिगडऩे लगी। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जबरन उसे कार में बैठा लिया और लुहारी की तरफ चल दिए। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नंगला बड के जंगल में पहुंचकर कार रोकी। जहां एक आरोपी के दो भाई पहले से मौजूद थे। सभी ने जबरन उसे कार से उतारा, अद्र्ध बेहोशी की हालत में उसने विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की और जंगल में छोड़कर कार लेकर भाग निकले। किसी तरह घर पहुंचकर उसने परिजनों को इस बारे में बताया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि घटना के संबंध में उसने बहादुरगढ़ थाने, एसपी कार्यालय में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। न्यायालय ने बहादुरगढ़ पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते मामले की जांच का आदेश दिया है। बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि न्यायालय का आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed