फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   car hit scooty, teacher died

Hapur News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक की फ्लाईओवर से गिरकर मौत

Mon, 24 Apr 2023 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 24 Apr 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
car hit scooty, teacher died
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर के निकट नए बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी सवार शिक्षक फ्लाईओवर से नीचे आ गिरा। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि एक साथी शिक्षक घायल हो गए। टक्कर लगने पर कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दंपती व उनके दो बच्चे घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी निवासी अशोक (54) प्राइमरी गांव ककौड़ी व नंदकिशोर बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। सोमवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद दोनों स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जब वह बाबूगढ़ के गांव बागड़पुर के निकट नए बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार अशोक फ्लाईओवर से नीचे आ गिरे, जबकि नंदकिशोर सड़क पर गिर गए। स्कूटी के टक्कर लगने पर कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई गई।
विज्ञापन

जिससे कार में सवार जिला बरेली थाना बादरी के कंकरटोला निवासी जुनैद, उसकी पत्नी अमान, तालिब खान व आरिफ खान भी घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक शिक्षक अशोक के भांजे हर्ष विहार कॉलोनी निवासी संदीप ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed