फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   car driver beaten

Hapur News: कार में तोड़फोड़ कर चालक को पीटा

Mon, 17 Mar 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 17 Mar 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
car driver beaten
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी निवासी मोनू ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि दुल्हेंडी पर वह जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव भैसोड़ा में अपने दोस्त के घर होली खेलने के लिए गया था। जहां से शाम को वह कार से गांव लौट रहा था। रास्ते में राजपुर गांव के कट के पास गांव के ही देवेंद्र, वुुरुसलीन, गांव सालौनी निवासी राहुल और उनके एक अन्य साथी ने जबरन कार रुकवा ली। आरोपियों ने अभद्रता करते हुए कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे भी घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी उसकी जेब से 15 हजार की नकदी लूटकर ले गए। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed