{"_id":"67bc9dbf40154b6ad70c1422","slug":"car-collides-with-school-bus-from-behind-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120778-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्कूल बस में पीछे से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्कूल बस में पीछे से टकराई कार
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पुराने हाइवे 9 पर बाबूगढ़ छावनी के पास सोमवार की सुबह स्कूल स्टाफ लेकर आ रही बस से एक कार टकरा गई। इस दौरान एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। हादसे में कार सवार समेत दो लोग घायल हो गए।
रसुलपर निवासी बिजेंद्र कुचेसर चौपला स्थिति विवेकानंद पब्लिक स्कूल की बस पर चालक है। वह सोमवार की सुबह स्कूल का स्टाफ लेकर कुचेसर चौपला स्थित स्कूल में जा रहा था। पुराने हाईवे 9 पर बाबूगढ़ छावनी के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर स्कूल बस में पीछे से टकरा गई। बस से टकराने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें कार सवार और एक बाइक सवार भी चपेट में आने के कारण घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल कार सवार और बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि किसी की तरफ से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्राप्त होती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।