फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car borne miscreants looted garments worth 35 lakh from a canter truck In Hapur

35 लाख के कपड़ों से भरा कैंटर लूटा: कार सवार बदमाशों ने की वारदात, चालक समेत तीन को बंधक बनाकर की लूटपाट

Mon, 28 Sep 2026 06:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 28 Sep 2026 06:05 PM IST
सार

सोमवार तड़के अर्टिगा सवार बदमाशों ने 35 लाख रुपये के कपड़ों से भरा कैंटर लूटा। उन्होंने चालक समेत तीन लोगों को बंधक बनाया। बदमाशों ने उन्हें अमरोहा के जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
Car borne miscreants looted garments worth 35 lakh from a canter truck In Hapur
कैंटर से 35 लाख के कपड़े लूटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले में सोमवार तड़के गढ़ कोतवाली क्षेत्र की ब्रजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बलवापुर के पास अर्टिगा कार सवार बदमाशों ने कपड़ों से भरा कैंटर लूट लिया। बदमाशों ने चालक समेत तीन लोगों को कार में बंधक बना लिया और अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र के जंगल में फेंककर फरार हो गए। लूटे गए ट्रक में करीब 35 लाख रुपये का कपड़ा भरा हुआ था।

विज्ञापन


अमरोहा के नौगांवा सादात निवासी कैंटर मालिक मोहम्मद अशरफ ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे उनका कैंटर दिल्ली के गांधी नगर से व्यापारियों का कपड़ा लेकर नौगांवा सादात जा रहा था। चालक शकील के साथ कामगार पप्पू और सौरभ भी मौजूद थे। टोल बचाने के लिए उसने ट्रक को लिंक मार्ग पर मोड़ दिया। लेकिन बलवापुर के पास पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया और हथियारों के बल पर कैंटर को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन

इसके अलावा बदमाशों ने शकील से करीब पांच हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने ट्रक में सवार सभी लोगों को उतारकर हाथ पैर रस्सी से बांधकर अपनी कार में बिठा लिया। बदमाश सभी को अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने किसी तरह खुद को जैसे तैसे बंधन मुक्त कर घटना की जानकारी कैंटर मालिक और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। एएसपी महेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ितों से जानकारी जुटाई। उन्होंने घटनास्थल के आसपास की स्थिति, आने-जाने वाले मार्ग और वारदात के तरीके की पड़ताल की।

विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट भी दर्ज की जा रही है। - राहुल यादव, सीओ गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed