फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Canter truck loaded with books overturns into a ditch; disaster averted

Hapur News: खाई में पलटा किताबों से भरा कैंटर, हादसा होने से बचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Canter truck loaded with books overturns into a ditch; disaster averted
पलवाड़ा-ब्रजघाट मार्ग पर खाई में पलटा कैंटर। संवाद
बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र में पलवाड़ा से ब्रजघाट जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को गाजियाबाद से काशीपुर जा रहा किताबों से भरा कैंटर सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में कैंटर चालक व क्लीनर को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र निवासी चालक हरविंद्र कैंटर में किताबें भरकर काशीपुर जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही रहने वाले क्लीनर अंकुर भी थे। हरविंद्र टोल शुल्क बचाने के चक्कर में पलवाड़ा-ब्रजघाट मार्ग से होते हुए हाईवे की तरफ चल दिए, लेकिन रास्ते में अचानक कैंटर के सामने विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कार आ गई। जिसे बचाने की कोशिश करते हुए चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठे।
विज्ञापन

इसके चलते कैंटर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे को देखकर राहगीरों ने पास के गांव के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चालक व क्लीनर को कैंटर से बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोट आई हैं, सूचना पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि क्रेन की मदद से कैंटर को खाई से निकलवाया जा रहा है, चालक व क्लीनर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed