{"_id":"6a116816338a3b1cf009aa65","slug":"canter-loaded-with-clothes-overturns-on-ganga-expressway-in-hapur-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कपड़ों से भरा कैंटर पलटा, चालक-परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कपड़ों से भरा कैंटर पलटा, चालक-परिचालक घायल
Sat, 23 May 2026 02:12 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 23 May 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
hapur road accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शंकराटीला क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे कपड़ों से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार कैंटर दिल्ली से कपड़े लेकर संभल जा रहा था। गांव शंकराटीला क्षेत्र में पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कैंटर गंगा एक्स्प्रेसवे पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे चालक सलमान और परिचालक अब्दुल समद, निवासी संभल, को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी गढ़ भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, हालांकि गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि चालक परिचालक मामूली रूप से घायल हुए हैं।