फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Canter hits old farmer riding bicycle, he dies on the spot

Hapur News: कैंटर ने साइकिल सवार वृद्ध किसान को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Canter hits old farmer riding bicycle, he dies on the spot
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित ददायरा फ्लाईओवर के पास कैंटर ने साइकिल सवार किसान को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। जबकि कैंटर चालक हादसे के बाद से फरार है। मृतक के छोटे भाई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव टियाला निवासी हसरत अली ने बताया कि उनके बड़े भाई हामिद अली(54) किसान थे। रविवार की सुबह छह बजे उनके भाई सरसों बेचने के लिए साइकिल से गढ़ रोड स्थित सब्जी मंडी में जा रहे थे। एनएच-334 ददायरा फ्लाईओवर के पास चालक ने तेजी व लापरवाही से कैंटर चलाकर उनके भाई को टक्कर मार दी। इस दौरान उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक, एटूजेड चौकी प्रभारी मनीष बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कैंटर को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद से कैंटर चालक फरार है। मृतक हामिद अली अपने पीछे अपनी पत्नी शहनाज व छह बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर प्राप्त हो गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed