{"_id":"69949562eb20ea1e950434bb","slug":"canter-hit-biker-hapur-news-c-135-1-hpr1001-137274-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा
Tue, 17 Feb 2026 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। क्षेत्र के ककराना गांव के पास मंगलवार देर रात हुए तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मसूरी निवासी युवक ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र स्थित गांव बीरापुर निवासी सुनील नोएडा में चल रहे मुकदमे की तारीख पर पेशी के लिए आए थे। मंगलवार को पेशी के बाद वह अपनी बाइक से नोएडा से धौलाना होते हुए वापस बदायूं लौट रहे थे। जैसे ही वह धौलाना क्षेत्र में न्यू इंडिया ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी| हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी बीच मसूरी निवासी निखिल तिवारी अपने मित्र के साथ वहां से गुजर रहे थे। निखिल ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और बिना समय गंवाए घायल को धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. मंदीप गुप्ता ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि सुनील की हालत काफी नाजुक थी, इसके कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा ने बताया कि गलत घायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।