फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   canter hit a man coming on a bike in Garhmukteshwar he died

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर में बाइक से आ रहे युवक को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 25 Feb 2025 11:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Feb 2025 11:05 PM IST
सार

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के भाई फूल सिंह ने कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
canter hit a man coming on a bike in Garhmukteshwar he died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़ नगरपालिका क्षेत्र से जुड़े  गांव नयाबांस निवासी मंगत सिंह के बेटे तारा (30 वर्ष) की मंगलवार की रात घर लौटने के दौरान कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


तारा ने ब्रजघाट हाईवे किनारे जमीन  बटाई पर ली हुई थी, जिस पर उन्होंने लोकी की फसल बो रखी थी। मंगलवार की रात वह खेत से बाइक द्वारा गांव लौट रहे थे।  जैसे ही तारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अल्लाबखपुर कट के पास पहुंचे, तो दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने  उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कैंटर को छोड़ कर वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को भी सूचना दी।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के भाई फूल सिंह ने कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी चालक की तलाश शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed