फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Canter driver hit from behind by another canter, dies

Hapur News: कैंटर चालक को दूसरे कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Canter driver hit from behind by another canter, dies
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर शनिवार की देर रात कैंटर में डीजल की जांच कर रहे कैंटर चालक को पीछे से आ रहे दूसरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक अपना कैंटर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि जिला लखीमपुर खीरी के गांव सिसौरा निवासी गुरमुख सिंह कैंटर में अनानास लादकर सिलीगुड़ी से दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। कैंटर में हेल्पर सर्वजीत सिंह भी मौजूद था। देर रात एनएच-9 फ्लाईओवर के पिलर नंबर 34-35 के पास कैंटर का डीजल खत्म हो गया। इस दौरान गुरमुख साइड में कैंटर खड़ा कर डीजल की जांच करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जा रहे दूसरी कैंटर ने टक्कर मार दी। गुरमुख की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर दूसरे कैंटर के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed