फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cancelled train start

Hapur News: आज से शुरू होगा निरस्त ट्रेनों का संचालन

Fri, 01 Mar 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Mar 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
cancelled train start
हापुड़। कोहरे के कारण पिछले तीन माह ने निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसमें हापुड़ स्टेशन पर ठहरने वाले चार ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा। इसके साथ ही दो ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोतरी होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोहरे के दौरान रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त कर दिया था और कई के फेरे कम कर दिए थे। रेलवे के इस निर्णय से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली चार ट्रेनें भी शामिल थी। इसमें लोकनायक एक्सप्रेस, मेमू एक्सप्रेस, दिल्ली बरेली एक्सप्रेस और आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया। ऐसे में रेलयात्रियों को परेशानी बढ़ गई और कोहरे के कारण अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार से चारों ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस के फेरे में बढ़ा दिए जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाने से रेलयात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed