फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cancellation of removal workers celebrated.

निष्कासन रद्द होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई

Sat, 31 Dec 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 31 Dec 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
cancellation of removal workers celebrated.
सपाइयों में खुशी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा पार्टी से निष्कासन रद्द किए जाने की खबर से सपाइयों में खुशी फैल गई। कुछ घंटे सपा कार्यकर्ताओं को बेहद तनाव वाले रहे।

विज्ञापन


निष्कासन रद्द होते ही नगर में कार्यकर्ताओं ने ढोल नंगाडे़ व मिठाई बांटकर हर्ष जताया। सपा में टिकट बंटवारे को लेकर कई दिन से चल रहे विवाद ने शुक्रवार को जो रुख इख्तियार किया, उससे कार्यकर्ता हैरान थे।
विज्ञापन


असमंजस और आक्रोश के बीच कार्यकर्ताओं के लिए कुछ घंटे काफी तनाव भरे रहे। ऐसे में शनिवार को पार्टी के फैसले कुछ राहत भरे जरूर रहे। शनिवार दोपहर बाद निष्कासन वापस होने के बाद कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख ने कहा कि जो कुछ हुआ वह एक दुस्वपन था। कार्यकर्ता इसे भूलकर एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कोई कार्यकर्ता किसी से नाराज भी है तो सड़कों पर प्रदर्शन न करें।

व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का निष्कासन रद्द होने से पार्टी मजबूत हुई है। इससे पूर्व सपा में दो फाड़ की आशंका के बीच हापुड़ से सपा नेता पंकज त्यागी, संजय गहलौत समेत दर्जनों कार्यकर्ता बीती रात को लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे।

मुख्यमंत्री का निष्कासन रद्द होने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल छा गया। मंडी पक्का बाग में व्यापारी व सपा नेताओं ने ढोल नंगाड़ों पर जमकर जश्न मनाया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


इस मौके पर सभासद अनुज गर्ग, सनी त्यागी, अमित, कपिल अग्रवाल, चौधरी शीशपाल, मरगूब त्यागी, ताहिर, अजय त्यागी, सचिन वर्मा, रामपाल जाटव आदि  ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed