फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   business plan

Hapur News: स्टोर से नहीं मिल रहा बिजली का सामान, बिजनेस प्लान के अटक गए काम

Mon, 27 Jan 2025 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 27 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
business plan
हापुड़ । ऊर्जा निगम के स्टोर विभाग की लापरवाही बिजनेस प्लान के कार्यों पर भारी पड़ रही है। विद्युत सामग्री उपलब्ध न होने के कारण बिजनेस प्लान 2023-24 के कार्य अटके हुए हैं। जिस पर उच्च अधिकारियों ने भी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई है।
विज्ञापन


गर्मियों में भी शहरवासियों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके। इसके लिए विभाग द्वारा बिजनेस प्लान के तहत कई चरणों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार, जर्जर खंभे, बिजली घरों की क्षमता वृद्धि आदि बदलने का कार्य कराया जा रहा है। अभी जिले में बिजनेस प्लान 2023-24 के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बाद बिजनेस प्लान-2024-25 के तहत कार्य भी पूरे होने हैं। बावजूद इसके अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन


बिजनेस प्लान 2023-24 के लिए कई कार्यदायी संस्थाएं जिले में काम कर रही हैं, लेकिन इन संस्थाओं के संचालकों ने उच्च अधिकारियों को बताया कि कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए उन्हें स्टाेर (विद्युत भंडार केंद्र) से विद्युत सामग्री नहीं मिल रही है। इस कारण प्लान के कार्यों को पूर्ण करने में विलंब हो रहा है। जिस पर उच्च अधिकारियों ने फटकार भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टोर से सामान न मिलने की आ रहीं शिकायतें

ऊर्जा निगम के विद्युत भंडार केंद्र से विद्युत सामग्री न मिलना आम बात है। इस कारण कनेक्शन देने तक में देरी होती है। कई बार भी शिकायतों के बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। बिजनेस प्लान के कार्यों में भी देरी का कारण अब स्टोर विभाग ही बन रहा है।



खराब सामग्री भी मिली थी --

कुछ समय पहले स्टोर विभाग को कुछ कंपनियों से सामग्री की आपूर्ति हुई थी। प्रयोगशाला की जांच में यह सामग्री खराब गुणवत्ता की मिली थी। जिसके बाद पुन: दूसरी कंपनियों से सामग्री खरीदी गई। इसको लेकर भी कई सवाल विभागीय अधिकारियों पर उठे थे।






स्टोर से नहीं उपलब्ध हो रही यह सामग्री

ट्रांसफार्मर

मात्रा

100 केवीए

एक

250 केवीए

8

400 केवीए
4

630 केवीए
1

----

सामग्री का प्रकार

मात्रा

दो प्रकार की 11 केवी केबिल
करीब 2400 मीटर

दो प्रकार की एलटी केबिल
1800 मीटर

33 केवी कंट्रोल पैनल

एक नंबर

33 केवी सीटी

5 नंबर

कंट्रोल केबिल

300 मीटर


कोट -

स्टोर विभाग अलग है। बिजनेस प्लान 2023-24 के कार्य को पूरा करने के लिए कुछ विद्युत सामग्री की आवश्यकता है। इसके लिए कुछ दिन पहले स्टोर विभाग के अधिकारी को पत्र लिखा था।

- आरपी वर्मा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed